25 सितंबर 2026 को हमारे/आपके सुपुत्र चि. ‘प्रज्ञान’ का तीसरा जन्मदिन है। इस शुभ अवसर पर प्रिय प्रज्ञान को आकाश भर अनंत शुभकामनाएँ एवं ढेरों आशीर्वाद।
ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआएँ सदैव उस पर बनी रहें। वह स्वस्थ, प्रसन्न, संस्कारी एवं ज्ञानवान बने तथा जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ता रहे। उसके जीवन में ज्ञान का प्रकाश, संस्कारों की सुगंध, सफलता की ऊँचाइयाँ और खुशियों की अनंत धाराएँ सदैव प्रवाहित होती रहें।
*बहुत-बहुत शुभकामना
जन्मदिन की बधाइयाँ, करें पुत्र स्वीकार।
है सबकी शुभकामना, खुशियाँ मिलें हजार।।
बहुत-बहुत शुभकामना, तुमको प्रियवर आज।
सुखमय हो जीवन सदा, सुंदर हो हर काज।।
माँ शारदे की हो कृपा, ज्ञान मिले भरपूर।
बुद्धि-शुद्धि बढ़ती रहे, जीवन में हो नूर।।
जीवन भर मिलती रहें, खुशियाँ सदा अपार।
ईश्वर की करुणा रहे, हर पल तुम पर प्यार।।
शुभ सरिता बहती रहे, जीवन हो सत्संग।
घर-आँगन खिलते रहें, प्रेम-प्रीति के रंग।।
धर्म-कर्म-अध्यात्म का, सदा करो उत्थान।
सद्गुण से जग जीत लो, बढ़े तुम्हारा मान।।
उन्नति-पथ बढ़ते रहो, स्वप्न करो साकार।
ईश्वर-कृपा बनी रहे, जीवन हो खुशहाल।।
सत्य-धर्म की राह पर, रखना तुम विश्वास।
नेकी के दीपक जले, पूरी हो हर आस।।
स्नेह-सुधा बरसती रहे, अपनों का संसार।
रिश्तों में मधुरता रहे, मन में रहे बहार।।
करुणा, सेवा, प्रेम से, जीवन करना धन्य।
मानवता के पथ चलो, बनना सदा अनन्य।।
कर्मभूमि में नाम हो, यश फैले चहुँ ओर।
सद्कर्मों की सुगंध से, महके जीवन-डोर।।
संकट आए सामने, रखना मन में धीर।
हिम्मत से हर राह को, करना सदा अधीर।।
आयु बढ़े आनंद से, स्वस्थ रहें तन-प्राण।
हर पल मंगलमय रहे, जीवन का अभियान।।
प्रज्ञान सदा नाम हो, ज्ञान बने पहचान।
सद्बुद्धि, संस्कार से, बढ़े सदा सम्मान।।
जन्मदिवस के शुभ दिवस, मंगल हो हर काम।
सौरभ बन फैला रहे, प्रज्ञान सदा नाम।।*
अनंत शुभकामनाएँ
जीवन में खुशियों की पतंग की डोर सदैव आपके हाथों में रहे। माँ वागीश्वरी के आशीष की बरसात में आप निरंतर भीगते रहें। आपके जीवन का हर दिन ज्ञान, संस्कार, सफलता और आनंद से भरा रहे।
आपका बचपन हँसी-खुशी से खिले, आपकी मुस्कान परिवार के आँगन को रोशन करती रहे और आपके उज्ज्वल भविष्य की हर राह पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।
तीसरे जन्मदिन पर ढेरों प्यार, आशीर्वाद एवं अनंत शुभकामनाएँ।
जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ एवं मंगलकामनाएँ।
ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद।
— डॉ. सत्यवान सौरभ एवं डॉ. प्रियंका सौरभ
(डॉ. सत्यवान सौरभ, पीएचडी (राजनीति विज्ञान), एक कवि और सामाजिक विचारक है।)
—
– डॉo सत्यवान सौरभ,
कवि, सामाजिक विचारक एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा – 127045, मोबाइल :9466526148,01255281381
![]()
