इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज एवं टी.एम. शेड, कानपुर में टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडल कार्यालय, प्रयागराज में 23 तथा टी.एम. शेड, कानपुर में 19 कर्मचारियों सहित कुल 42 कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत आगामी 25 सितंबर 2026 को वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को राजभाषा पखवाड़ा-2026 के भव्य समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
![]()
