डॉ. राम बख्श सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बायो गैस के वैज्ञानिक थे डॉ रामबक्स सिंह
———————————–
देवेंद्र सिंह
सीतापुर रामकोट इलाके में स्थित रामनगर में राम बख्श सिंह कन्या इंटर कॉलेज प्रागण में बायो गैस के वैज्ञानिक डॉक्टर रामबक्स सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारत में बायोगैस एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान देने वाले महान वैज्ञानिक डॉ. राम बख्श सिंह की
विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके वैज्ञानिक जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज जब स्वच्छ ऊर्जा, जैविक कचरे के उपयोग, अपशिष्ट से ऊर्जा और सतत विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, तब डॉ. राम बख्श सिंह की वैज्ञानिक सोच और उनका कार्य नई पीढ़ी के लिए और भी प्रासंगिक हो गया है। उनकी जीवन-यात्रा यह संदेश देती है कि विज्ञान का वास्तविक महत्व तभी है जब उसका लाभ समाज और आमजन तक पहुंचे।
विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए विज्ञान, स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के संकल्प को दोहराया।
डॉ. राम बख्श सिंह (13 अगस्त 1925 – 18 सितंबर 2016) की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनकी वैज्ञानिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक विनम्र प्रयास रहा।

Loading

Related posts