![]()
कार्यकर्ता संवाद एवं संगठनात्मक समीक्षा के साथ हर घर झंडा अभियान के तहत् बूथ को मजबूत करने के लिए किया आह्वान
यागराज: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अटल सभागार में भारत सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों को बताते हुए नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के उपरांत सर्किट हाउस प्रयागराज में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक के दौरान प्रयागराज के सभी विधानसभा अध्यक्षों की संगठनात्मक समीक्षा लेते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करके हर घर झंडा अभियान के बहुउद्देशीय उद्देश्य के तहत समस्त बूथों सहित पार्टी के सभी शुभचिंतकों के घरों पर झंडा लगाते हुए चौपाल बैठक के माध्यम से संगठन की मजबूती हेतु दिशा निर्देश देते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। तथा कि अब विधानसभा का चुनाव नजदीक आ गया है, दिसंबर माह से ही आचार संहिता लग सकती है। इसलिए बचे हुए इन साठ दिनों में ही सभी लोग संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए चुनाव के लिए तैयार हो जाएं। और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए बताया कि प्रदेश के हर जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में सभी लोगों में पार्टी के प्रति आशा और विश्वास के साथ पार्टी का व्यापक जनाधार भी बहुत बढ़ा है। जिसकी वजह से इस बार के चुनाव में हमें शत-प्रतिशत चुनाव परिणाम लाना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहरलाल पटेल, राजेन्द्र प्रसाद पाल, नागेंद्र सिंह पटेल, जमुना प्रसाद सरोज, विधायक डॉ वाचस्पति, जीतलाल पटेल, रामजी सिंह, गोकुल सिंह, बुलबुल पटेल, डॉ के के सिंह, धनूपुर ब्लाक प्रमुख ज्योती यादव, सैदाबाद ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह पटेल, दुर्गा प्रसाद, आदित्य पासी, किशन सरोज सहित पार्टी के बहुत सारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
