नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये गिरफ्तारियां डेल्फ़्ट द्वीप के उत्तरी समुद्री क्षेत्र में ‘विशेष अभियान’ के दौरान की गईं। बयान में कहा गया कि 11 मछुआरों को कांकेसंथुरई बंदरगाह लाया गया और कानूनी कार्यवाही के लिए उन्हें मैलाडी के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।
ऐसे क्षेत्रों में दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है। भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद विषय है, यहां तक कि श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उन मछुआरों की नौकाओं को जब्त भी किया।
![]()
