पूर्व विधायक अशोक सिंह विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी के दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत भी किया जा रहा है।
अशोक सिंह के समर्थकों का कहना है कि विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई कार्यों को प्राथमिकता दी थी। यही कारण है कि आज भी क्षेत्र के लोगों के बीच उनका जनसंपर्क बना हुआ है। पूर्व विधायक का कहना है कि जनता के बीच रहना और क्षेत्र की समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता है।
राजनीतिक जानकारों की नजर भी अशोक सिंह की लगातार बढ़ती सक्रियता पर बनी हुई है। डलमऊ क्षेत्र में लगातार बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। आने वाले समय में उनकी यह सक्रियता किस रूप में आगे बढ़ती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
![]()
