गोरखपुर, 08 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05183/05184 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 09 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है। फलस्वरूप 05183 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 28 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को तथा 05184 बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 09 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।
विस्तारित अवधि में इस गाड़ी का मार्ग, समय, रेक संरचना एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित हो रही एंटी रैगिंग कमेटी में युवा चेतना समिति को भी शामिल किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के नियंता एवं विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय ने समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह को पत्र भेजकर स्वयं अथवा अपने किसी प्रतिनिधि का नाम प्रस्तावित करने को कहा है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रैगिंग जैसी अमानवीय और भयावह कुप्रथा की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए शासन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशों के क्रम में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत युवा चेतना समिति से भी सहभागिता मांगी गई है। इस क्रम में युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच छात्रहित, युवा जागरूकता, सामाजिक सरोकारों और शैक्षणिक वातावरण को अधिक सकारात्मक एवं संवेदनशील बनाने को लेकर चर्चा हुई।मांधाता सिंह ने कुलपति को युवा चेतना समिति की गतिविधियों तथा सामाजिक, शैक्षणिक और वैचारिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और मुख्य संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन देने का आग्रह किया, जिस पर कुलपति ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। मांधाता सिंह ने कहा कि रैगिंग की रोकथाम के लिए केवल नियम और कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के बीच संवाद, संवेदनशीलता और परस्पर सम्मान की भावना विकसित करना भी जरूरी है। युवा चेतना समिति विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर छात्रहित और जागरूकता के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए तैयार है।
रायबरेली, 19 सितम्बर 2026 जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...