04014 आनन्द विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार त्यौहार विशेष गाड़ी 16 सितम्बर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रतिदिन आनन्द विहार टर्मिनल से 15.40 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 16.24 बजे, मुरादाबाद से 19.00 बजे, बरेली से 20.22 बजे, शाहजहाँपुर से 21.42 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.30 बजे, गोंडा से 04.20 बजे, गोरखपुर से 07.35 बजे, कप्तानगंज से 08.35 बजे, सिसवा बाज़ार से 09.15 बजे, बगहा से 10.37 बजे, हरिनगर से 11.07 बजे, नरकटियागंज से 11.35 बजे, सिकटा से 11.58 बजे, रक्सौल से 12.25 बजे, बैरगनिया से 13.32 बजे, सीतामढ़ी से 15.10 बजे, शिशो से 16.35 बजे, सकरी से 17.32 बजे, झंझारपुर से 18.35 बजे तथा वाचस्पति नगर से 19.05 बजे छूटकर लौकहा बाजार 20.15 बजे पहुँचेगी।
04013 लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनल त्यौहार विशेष गाड़ी 17 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रतिदिन लौकहा बाजार से 21.30 बजे प्रस्थान कर वाचस्पति नगर से 22.09 बजे, झंझारपुर से 23.05 बजे, सकरी से 23.45 बजे, दूसरे दिन शिशो से 00.40 बजे, सीतामढ़ी से 02.40 बजे, बैरगनिया से 03.12 बजे, रक्सौल से 04.15 बजे, सिकटा से 04.37 बजे, नरकटियागंज से 05.50 बजे, हरिनगर से 06.05 बजे, बगहा से 06.45 बजे, सिसवा बाजार से 09.03 बजे, कप्तानगंज से 09.34 बजे, गोरखपुर से 10.35 बजे, गोंडा से 13.30 बजे, सीतापुर से 17.35 बजे, शाहजहाँपुर से 19.35 बजे, बरेली से 20.45 बजे, मुरादाबाद से 22.40 बजे तथा तीसरे दिन गाज़ियाबाद से 01.57 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 03.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
![]()
