कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी में चल रहे कन्वेंशनल कोच को आधुनिक एल.एच.बी. कोच से बदला जायेगा

गोरखपुर, 07 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09185/09186 मुम्बई
सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी में चल रहे कन्वेंशनल कोच को आधुनिक
एल.एच.बी. कोच से बदला जायेगा, जिसके फलस्वरूप इस गाड़ी के रेक संरचना में परिवर्तन होगा। परिवर्तित रेक
संरचना के अनुसार इस गाड़ी में 17 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जाने के फलस्वरूप परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार मुम्बई सेन्ट्रल से
25 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 09185 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक विशेष गाड़ी तथा कानपुर
अनवरगंज से 26 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी
में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के
06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 17 एल.एच.बी. कोच
लगाये जायेंगे।

Loading

Related posts