बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति और रीढ़ की हड्डी उसकी बूथ समिति और बूथ अध्यक्ष होते हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, लगन और निरंतर जनसंपर्क के बल पर ही संगठन विजय की गाथा लिखता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री राजू पाल, शक्ति केंद्र प्रभारी दिनेश सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अजय गुप्ता, आलोक पाल, सचिन पाल, हवलदार पाल सहित सभी बूथों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन के प्रति समर्पण के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
![]()
