![]()
ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश, इस तारीख तक करें आवेदन
राजस्थान सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन माता-पिता या अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला कराना है, वे आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनके बच्चे निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठा सकें।
