14 अगस्त को सेठ गंज शिव मंदिर से होगी शुरुआत
युवा बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि तिरंगा यात्रा दिनांक 14 अगस्त 2026, शुक्रवारको आयोजित की जाएगी। यात्रा का शुभारंभ मोहल्ला सेठ गंज स्थित शिव मंदिर, बिसवांसे होगा। इसके पश्चात यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए देशभक्ति के नारों के साथ वापस शिव मंदिर पर संपन्न होगी।
अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
आयोजकों ने सभी साथियों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों से अपील की है कि वे हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएं।
युवा बजरंग सेना का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जागृत करना और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष पुनीत बाजपेयी कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। इस यात्रा के माध्यम से पूरे नगर में एकता और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
![]()
