नगर उत्तरीय संभाग विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज ने अंडर 14 , 17 , वा 19 सभी वर्गों में जीत हासिल किया।

आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को नगर उत्तर संभाग विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवम चयन प्रक्रिया एंग्लो  बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान मे संपन्न हुई। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के माननीय प्रधानाचार्य स्वस्तिक बोस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संचालन रवीन्द्र मिश्रा ने किया ।
इस अवसर पर सरोज योगी , अनूप , नितिन , रामआसरे कन्नौजिया , मोहदमद सरीफ , प्रथम निषाद आदि लोग उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में इन सभी टीमों ने ( एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज , सी०ए०वी० इण्टर कॉलेज , भारत स्काउट , के०पी० इण्टर कॉलेज , ईश्वर शरण इण्टर कॉलेज , राजकीय इण्टर कॉलेज , विकार पब्लिस स्कूल ) टीमों ने प्रतिभाग किया ।
अंडर 14 वर्ग में प्रथम मैच वीकर पब्लिक जूनियर हाइ स्कूल और सी०ए०वी० इंटर कॉलेज के मध्य खेल गया जिसमें सी०ए०वी० इण्टर कॉलेज ने 2-0 से जीत हासिल की और दूसरा मैच एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज और के०पी० इण्टर कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज ने 2-0 से जीत हासिल किया।
अंतिम वा फाइनल मैच सी०ए०वी० इंटर कॉलेज और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के मध्य खेल गया जिसमें
ए०बी०आई०सी ने 2-0 के गोल से जीत हासिल किया।
अंडर 17 वर्ग में फाइनल मैच एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज और सी०ए०वी० इण्टर कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज ने 2-0 गोल स्कोर के साथ जीत हासिल किया ।
अंडर 19 वर्ग में दो टीमों ने ही प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम वा फाइनल मैच एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज और सी०ए०वी० इण्टर कॉलेज मध्य खेला गया जिसमें एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज ने 3-1 गोल स्कोर से जीत हासिल किया।

Loading

Related posts