बिना परीक्षा सीधे वॉक इन इंटरव्यू से बनें Junior Research Fellow, 37000 मिलेगी Salary

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने है। DRDO ने जूनियर रिसर्च फेलो के लिए भर्तियां शुरूकर दी हैं। इसमें उम्मीदवारों का बिना एग्जाम के सीधे वॉक इन इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू अगस्त महीने के पहले सप्ताह में ही शुरू हो रहे हैं। इससे संबंधित ऑफिशियल नोटिस भी जारी हुआ है। बता दें कि DRDO भारत की तीनों सेनाओं की मजबूती के लिए काम करता है।

इसके लिए इसकी 50 से ज्यादा लैब में रिसर्च और डेवलपमेंट से जुड़े काम किए जाते हैं। डीआरडीओ की सिस्टर लैब के साथ साइंटिफिक ग्रुप एनालिसिस यह वैकेंसी है। उम्मीदवारों को क्रिप्टोलॉजी की फील्ड में 2 साल का काम करने के लिए चुना जाएगा।

योग्यता

मैथमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री फर्स्ट डिवीजन में होनी चाहिए। इसके लिए NET क्वालिफाई किया हो।

 

सीएसई/आईटी/सीएस में फर्स्ट डिवीजन के साथ-साथ बी.ई/बीटेक डिग्री और NET/GATE का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। या फिर उम्मीदवार ने फील्ड एम.ई/एमटेक किया हो। वहीं ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर भी फर्स्ट डिवीजन से पास होना चाहिए।

 

ईई/ईसीई में फर्स्ट डिवीजन पास होने के साथ बी.ई/बीटेक की डिग्री पूरी होनी चाहिए। इसके अलावा NET/GATE स्कोर होना भी जरूरी है। इसमें एमई/एमटेक वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

 

फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होने के अलावा NET क्वालिफाई होना चाहिए।

 

एज लिमिट

उम्मीदवारों की उम्र वॉक-इन इंटरव्यू की डेट तक अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगिरी को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

 

कितनी सीटें हैं

मैथिमेटिक्स – 3 सीटें

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)/कंप्यूटर साइंस (CS) – 04 सीटें

फिजिक्स – 01 सीट

 

37 हजार स्टाइपेंड

इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू के लिए सब्जेक्टवाइज सेलेक्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय भरे हुए फॉर्म के साथ अपनी डिग्री और सभी तरह के सर्टिफिकेट लेकर पैनल के सामने जाना होगा। अगर कोई उम्मीदवार चयनित हो जाता है, तो आपको रिसर्च की पूरी अवधि के दौरान हर महीने 37,000 रुपए स्टाइपेंड के साथ मेडिकल सुविधा, हाउस रेंट और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।

 

ऐसे करें अप्लाई

इस फेलोशिप के वॉक-इन इंटरव्यू प्रोसेस में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को पहले एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा।

 

इसमें फुल नाम, पिता/पति का नाम, जेंडर, शादी, उम्र, मोबाइल नंबर, परमानेंट एड्रेस, ईमेल आईडी, एससी/एसटी/ओबीसी की जानकारी भरने के बाद अपना एक्सपीरियंस, क्वालिफिकेशन संबंधित जानकारी भरें।

 

इस फॉर्म के साथ अपना बायोडाटा लेकर आपको इंटरव्यू में जाना होगा।

 

आप यह जानकारी ईमेल के जरिए saghr.sag@gov.in पर भेज सकते हैं। फॉर्म और ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स में अपना बर्थ सर्टिफेक्ट, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, वैलिड फोटो आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ साथ में लेकर जाएं। यह सभी डॉक्यूमेंट्स आपको वहां पर दिखाने हैं। आवेदन की कोई फीस नहीं है।

 

इंटरव्यू के लिए मेट गेट रिसेप्शन, मेटकाल्फ हाउस, दिल्ली-110054 सुबह 09 बजे से 11 बजे तक पहुंचना होगा।

 

इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/कैमरा/लैपटॉप आदि लाने की इजाजत नहीं है। इंटरव्यू संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स सीनियर एडमिन ऑफिसर-II, टेलीफोन नंबर 011-23882688 पर संपर्क कर सकते हैं।

Loading

Related posts