कानपुर में आयोजित सेवा मेला की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता= गुणवंत सिंह कोठारी

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान तथा नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कार्यकर्ता बैठक आयोजित

प्रयागराज। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान (एचएसएसएफ) तथा नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान (आईएमसीटीएफ) प्रयागराज की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। द्वारिका अस्तपाल स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी नवंबर माह में होने वाले सेवा मेला को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रचारक गुणवंत सिंह कोठारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कानपुर में होने वाले वृहद सेवा मेला कार्यक्रम को लेकर अपने विचार रखे। कहा कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को तन मन से जुटना होगा। इस दौरान उन्होंने संगठन के प्रमुख कार्यों को लेकर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने मातृशक्तियों से महिषासुर मर्दिनी का पाठ करने और वृक्ष वंदन कार्यक्रम करने का आह्वान किया। कहा कि बैठक के मुख्य बिंदु में व्यवस्था और योजना तथा मेलों और आयोजनों को सुव्यवस्थित रूप से चलाने की रूपरेखा तैयार करना है। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना। बैठक में हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के क्षेत्र संयोजक एवं प्रचारक अमरनाथ जी, संस्थान के अध्यक्ष डा सुशील सिन्हा, अनामिका चौधरी, संयोजक वंदना तिवारी, नागेन्द्र जायसवाल, प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा, भोला तिवारी, यश विक्रम त्रिपाठी, संयोजक मानव चौरसिया, डा प्रभु शंकर शुक्ला, अधिवक्ता सुशील कुमार पांडेय, अरुण दुबे, मनीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts