187 किलोमीटर लंबे नए ‘नमो भारत रैपिड रेल’ हाई-स्पीड कॉरिडोर के प्रोजेक्ट पर काम शुरू

कानपुर-कानपुर और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने तथा दोनों धार्मिक व औद्योगिक नगरों के बीच आवागमन को सुगम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है दोनों शहरों के बीच यात्रा समय को कम करने, तेज और आरामदायक बनाने के लिए 187 किलोमीटर लंबे नए ‘नमो भारत रैपिड रेल’ हाई-स्पीड कॉरिडोर के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बनने से कानपुर और अयोध्या के बीच दैनिक यात्रियों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी इस परियोजना के शुरू होने से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि दोनों प्रमुख शहरों के बीच आर्थिक और पर्यटन संबंधी गतिविधियों को भी एक नई रफ्तार मिलेगी

Loading

Related posts