दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल सेवाएं प्रभावित

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बंडामुंडा ‘डी’ केबिन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेन सेवाओं का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
1. गाड़ियों का निरस्तीकरण-
• गाड़ी संख्या 18309 (संबलपुर–जम्मू तवी): दिनांक 06.10.2026 एवं 08.10.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
• गाड़ी संख्या 18310 (जम्मू तवी–संबलपुर): दिनांक 09.10.2026 एवं 11.10.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
2. गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन-
• गाड़ी संख्या 20818 (नई दिल्ली–भुवनेश्वर): दिनांक 04.10.2026 एवं 11.10.2026 को अपने निर्धारित मार्ग (गोमो-अनारा-पुरुलिया-चांडिल-चक्रधरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-कटक) के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गोमो-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक-कटक होकर संचालित होगी।
• गाड़ी संख्या 18477 (पुरी –योगनगरी ऋषिकेश): दिनांक 12.10.2026 को अपने निर्धारित मार्ग (कटक-भद्रक-हिजली-टाटानगर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-इब) के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया कटक-संभलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-इब होकर संचालित होगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा शुरू करने से पूर्व अधिकृत रेलवे पूछताछ नंबर 139 अथवा NTES ऐप से ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

Loading

Related posts