जुलाई माह में 8.86 करोड़ रुपए से अधिक वसूला गया जुर्माना
मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन के निर्देशन में विविध अभियान चलाता रहता है । प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को अच्छा भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है। दिनांक 01 जुलाई, 2026 से 31 जुलाई, 2026 तक चलाये गए सघन टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज एवं धूम्रपान/गंदगी के विरुद्ध कार्रवाई की गई । इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 93,692 यात्रियों को प्रभारित कर 8,86,52,701/- रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 38,958 यात्रियों से 4,50,18,656 /- रुपए, अनियमित यात्रा करने वाले 51,708 यात्रियों से 4,07,64,605/- रुपए, अनबुक्ड लगेज के लिए 20 यात्रियों से 4,905/- रुपये जुर्माना एवं एवं धूम्रपान/गंदगी फैलाने वाले 3006 यात्रियों से 28,64,535/- रुपये जुर्माना वसूला गया। रेल प्रशासन अपने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें, वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेल परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें। यात्रियों से अनुरोध है कि कूड़ा-कचरा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें और किसी भी प्रकार की असुविधा या अनियमितता की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दें। प्रयागराज मण्डल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुखद यात्रा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।
![]()
