सावन का प्रथम सोमवार को भयहरण नाथ धाम में शिव भक्तों व कांवरियों का तांता

पुलिस व प्रशासन की उत्तम सुव्यवस्था

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालु भक्तों व कांवरियों का तांता लगा रहा। पुलिस प्रशासन व कार्यकर्ताओं द्वारा की गई सुव्यवस्था की सर्वत्र सराहना हुई। “ओम नमः शिवाय” के नारों से पूरा धाम गुंजायमान रहा।
भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि रविवार को देर शाम तक प्रशासनिक कार्यालय स्थित मुख्य नियंत्रण कक्ष में सुव्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। वहीं थानाध्यक्ष ने भी भ्रमण करके सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किया।
मेला प्रबन्धक समाज शेखर ने बताया कि सोमवार की सुबह 5 बजे से ही शिव भक्तों का रेला धाम की ओर चारों दिशाओं से उमड़ पड़ा। मुख्य मंदिर में पुजारी भोला नाथ तिवारी सहित सभी मंदिरों के पुजारी, सहायक पुजारी व अन्य सेवक तथा कार्यकर्ता स्वागत एवं सुव्यवस्था में लगे रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव, चौकी प्रभारी कटरा गुलाब सिंह राजीव वर्मा, मेला समिति के सचिव अनिल कुमार मिश्र ने सावन के प्रथम सोमवार को सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासनिक कार्यालय में मुख्य नियंत्रण कक्ष से मेला मजिस्ट्रेट रामानुज पांडेय के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपालों की टीम सक्रिय रही। क्षेत्राधिकारी सदर मनोज रघुवंशी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण व कंट्रोल रूम का पर्यवेक्षण किया और सभी का उत्साह बढ़ाया।
प्रबन्ध समिति की ओर से सचिव संगठन राज किशोर मिश्र व सह कोषाध्यक्ष कमलेश वैश्य तथा नगर पंचायत से शैलेश अग्रहरि ने सभी व्यवस्था का भ्रमण कर सहयोग प्रदान किया। कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र प्रशासनिक कार्यालय में सभी का स्वागत और समन्वय कर सहयोग करते रहे।
धाम की अस्थाई पुलिस चौकी द्वारा सभी व्यवस्था में सतर्क निगाह रखते हुए प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कटियार के नेतृत्व में 24 घंटे चुस्त-दुरुस्त जिम्मेदारी निभाई जा रही है।

Loading

Related posts