लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने गोरखपुर परिक्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया

गोरखपुर , दिनांक 03 अगस्त, 2026। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल अपने यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराने एवं आवागमन को सुगम बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा गोरखपुर जं0 स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की कार्य प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य हेतु पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ शाखाधिकारी के साथ गोरखपुर परिक्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबंधक ने गोरखपुर जं0 स्टेशन प्लेटफॉर्म का निरीक्षण करते हुए सर्कुलेटिंग एरिया, निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग, आधारभूत यात्री सुविधाओं, खानपान स्टॉल तथा द्वितीय प्रवेश के भवनों का गहनता से अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने रनिंग रुम का निरीक्षण किया एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए। अपने निरीक्षण में मण्डल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा स्टेशन परिसर के बाहर प्रवेश द्वार के निकट अवैध दुकानों एवं पार्किंग को हटाने तथा आस-पास के स्थान को साफ- सुथरा रखने पर जोर दिया।
इसके उपरान्त मण्डल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा डोमिनगढ़ स्टेशन पहुॅचने पर स्टेशन पर चल रहे विकास कार्याे का व्यापक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म पर चल रहे सरफेसिंग का कार्य, उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्याे को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने पूर्ण रुप से महिला कर्मचारियों द्वारा विकसित हो रहे डोमिनगढ़ स्टेशन पर किए जा रहे विकास कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा वहॉ ड्यूटी पर उपस्थित विभिन्न विभागों की महिला रेल कर्मियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अंत में गोरखपुर कैंट स्टेशन भवन, प्लेटफार्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया एवं संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके पूर्व मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा सिद्धार्थनगर- गोरखपुर जं0 के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक, ब्रिज, सिगनल एवं समपारों इत्यादि का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम), उप मुख्य इंजीनियर/गति शक्ति तथा स्टेशन निदेशक गोरखपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Related posts