भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ बहुजन एकता भाईचारा सम्मेलन

सीतापुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव के नेतृत्व में जिले के विभिन्न गांवों में बहुजन एकता भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव एवं जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी का कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के तहत हरगांव, मेवा रामनगर, मुमताजपुर तथा रिछिन गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव ने कहा कि बहुजन समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान के दायरे में रहकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की रक्षा व बहुजन समाज के हक और अधिकारों को दिलाने के लिए भीम आर्मी लगातार कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी, जिला महासचिव विनोद गौतम ,जिला प्रवक्ता विनोद भारती, जिला सह संयोजक सोने खान, जिला संगठन सचिव सर्वेश गौतम, जिला सह संयोजक अजय चौधरी ,तहसील संयोजक अनुपम गौतम ,तहसील सह संयोजक सर्वेश गौतम ,लहरपुर तहसील संयोजक अश्विनी शर्मा, सत्रोहन ,सूरज ,कुलदीप , अनुज एडवोकेट आकांक्षा गौतम ,धनपाल अर्पित जाटव ,सरोज भारती ,डॉ. राहुल बौद्ध ,राहुल यादव, महेश गौतम ,सुभाष भारती ,डॉ. सर्वेश गौतम, देवकी नंदन भारती ,कमल भारती ,शाहिद अहमद ,बाबा जी, छोटेलाल विश्वकर्मा, वीरेंद्र गौतम, दिनेश गौतम, संतोष राजवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Related posts