बेसन के ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपकी स्किनकेयर रूटीन बदल देंगे

बेसन एक ऐसा फूड इंग्रीडिएंट है, जो हर भारतीय किचन में मौजूद होता ही है। अमूमन लोग इसकी मदद से तरह-तरह की डिश बनाते हैं, लेकिन यह स्किन के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद माना गया है। बेसन की मदद से फेस पैक तो हम सभी ने कभी ना कभी जरूर लगाया है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर बार बेसन से फेस पैक ही बनाया जाए।

 

बेसन की खासियत यह है कि यह त्वचा की गंदगी हटाने, अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। इसलिए, आप इसे अपने नियमित स्किनकेयर का एक नेचुरल हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है या आपको एलर्जी है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। तो चलिए जानते हैं कि बेसन को अपने स्किन केयर रूटीन में किस तरह शामिल करें-

प्राकृतिक क्लींजर की तरह करें इस्तेमाल

स्किन की सफाई करने के लिए आप बेसन को एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दो चम्मच बेसन लें। अब इसमें थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीबन 2-3 मिनट बाद पानी से धो लें।

 

डेड स्किन हटाने के लिए करें एक्सफोलिएट

अपनी स्किन की केयर करने के लिए आपको हर बार महंगे स्क्रब का इस्तेमाल करने की रूरत नहीं है। इसे एक हल्के एक्सफोलिएटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन में थोड़ा सा ओट्स पाउडर और दही मिलाएं। अब चेहरे पर हल्के गोलाकार मूवमेंट में मसाज करें और 1-2 मिनट बाद धो लें। हालांकि, इसे सप्ताह में बस 1 से 2 बार ही इस्तेमाल करें।

 

टैन हटाने के लिए करें इस्तेमाल

अगर आप धूप में लंबे समय तक रहते हैं तो ऐसे में टैनिंग को कम करने के लिए बेसन का उपयोग किया जा सकता है। टैनिंग कम करने के लिए आप बेसन में दही व एक चुटकी हल्दी डालकर मिक्स करें। इसे सप्ताह में 2 बार लगाएं। हालांकि, याद रखें कि यह सनस्क्रीन का विकल्प नहीं है। टैनिंग से बचने के लिए हमेशा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

Loading

Related posts