नौबस्ता पुलिस का अभियान तेज, अपराधियों की कराई परेड

कानपुर-शहर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौबस्ता पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है इसी क्रम में नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों और शातिर तत्वों की थाने में परेड कराई थाना प्रभारी के इस सख्त और कड़े रवैये के बाद से पूरे इलाके के अराजक तत्वों और अपराधियों में दहशत का माहौल व्याप्त है थाने में अपराधियों की परेड कराकर उनके मौजूदा क्रियाकलापों की समीक्षा की गई और उन्हें सख्त हिदायत दी गई थाना प्रभारी नौबस्ता बहादुर सिंह ने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता या शांतिभंग करने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और अराजकता फैलाने वाले तत्वों के ऊपर पुलिस बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान को भी तेज कर दिया है स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना की है पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में कानून का खौफ बना रहे।

Loading

Related posts