![]()
बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति वृहद् वृक्षारोपण
“एक पेड़ माँ के नाम” का कार्यक्रम विकल्प परिसर, तेन्दुई, हबूसा मोड़ में संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ० पी० के० सिन्हा, सेवा निवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति के आजीवन सदस्य, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, भारत विकास परिषद्, यूनाइटेड पेंशनर्स फोरम एवं कई अन्य संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया, उनके द्वारा भारी मात्रा में फलदार एवं अन्य छायादार पौधे लगाये गए। इसके पश्चात् उपस्थित जनों ने गीत संगीत, कविता पाठ, नृत्य एवं सहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व आयुक्त श्री आर०एस० वर्मा, सुधा प्रकाश, दीपक अग्रवाल, प्रीता वाजपेई, फरहाना सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे| बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति के कार्यकर्ता विनीत राय, महेंद्र कुमार, क्याम उद्दीन, कोमल शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, वन्दिता मिश्रा, अर्चना सिंह आदि ने कार्यक्रम संपन्न कराने में सक्रिय योगदान रहा। अंत में आयोजक डॉ० पी०के० सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया|
