धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आंदोलन की जीत सिस्टम को अकाउंटेबिल बनाया जाए

रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन जैसे संवैधानिक अधिकारों को लेकर तेज होगा आंदोलन

प्रयागराज, 25/07/2026।
नीट पेपर लीक समेत शिक्षा व्यवस्था की बर्बादी के लिए जवाबदेह केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को रोजगार अधिकार अभियान ने आंदोलन की जीत बताया है। प्रयागराज में हुए आंदोलन में शामिल रहे रोजगार अधिकार अभियान के नेशनल कोआर्डिनेटर राजेश सचान ने कहा कि
रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेंशन जैसे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी और रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती की जवाबदेही सरकार की है। इसके लिए संसाधनों जुटाया जा सकता है बशर्ते केंद्र सरकार कारपोरेट व सुपर रिच की संपत्ति पर समुचित टैक्स लगाए और कारपोरेट वित्तीय पूंजी पर नियंत्रण व नियमन हो। अब आंदोलन में इन सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसी क्रम में 9 अगस्त मिर्जापुर से पूर्वांचल यात्रा शुरू हो रही है।
इस मौके पर रोजगार अधिकार अभियान के संचालन समिति सदस्य इंजी आर बी पटेल, अर्जुन प्रसाद, सोनू यादव, अतुल, आकाश दीप, अभिषेक शुक्ला, ईशान, सुनील यादव समेत अभियान से जुड़े बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल रहे।

रोजगार अधिकार अभियान राष्ट्रीय संचालन समिति की ओर से जारी
इंजी आर बी पटेल, सदस्य संचालन समिति

Loading

Related posts