ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, शटर तोड़कर नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

शाहजहांपुर जनपद के कोतवाली तिलहर क्षेत्र के गांव कपसेड़ा में अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, देर रात चोरों ने सांवरिया सेठ ज्वेलर्स का शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। वारदात से पहले चोरों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी, जिससे उनके चेहरे कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद नहीं हो सके।
चोर दुकान से करीब आठ किलो चांदी, सोने के आभूषण और 97 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
दुकानदार कृष्ण वर्मा ने बताया कि वह रोज की तरह शुक्रवार को शाम दुकान बंद करके चले गए थे रात में चोरों ने दुकान तोड़कर तिजोरी से आठ किलों चांदी,सोने के ज्वैलर्स व 97हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली है, कृष्ण वर्मा के अनुसार 17 लाख की चोरी हुई है।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी तिलहर विद्युत सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की है।

Loading

Related posts