फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, साहस और स्वाभिमान की मिसाल बताया

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि फूलन देवी का जीवन साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की अमिट मिसाल है। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि अत्याचारों के कारण वह चंबल के बीहड़ों में बागी बनीं, बाद में आत्मसमर्पण कर जेल गईं और वर्ष 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रयासों से रिहा हुईं। इसके बाद समाजवादी विचारधारा से जुड़कर वर्ष 1996 में मिर्जापुर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुईं और संसद में महिलाओं के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया।
कार्यक्रम में लक्ष्मण निषाद, प्रदीप तिवारी, गंगासागर यादव, मोहम्मद अरशद खान, राजेश मौर्य, ओपी यादव, दिनेश यादव, हाजी वसीम, हसीन अहमद, विनायक सोनकर, डॉ. जावेद, इजहार खान, बलराज राणा, सुरजीत सिंह, आलोक यादव और मोहम्मद कैफ सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी का संघर्षमय जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
इस अवसर पर आफताब अहमद, योगेश्वर पटेल, देवेंद्र भीमराज, नयन शुक्ला, इरफान अहमद, शुभम लोहिया, अभिकल यादव, अनिल कुमार बहेलिया, विनय यादव, अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Loading

Related posts