इसके बाद उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यक्रम में सहभागिता की तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर में आयोजित “बेटी बचाओ” अभियान के अंतर्गत 25 नवजात बेटियों के परिवारों को बेबी किट भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में अपर्णा यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और बालिका कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र परिवारों को बेटी के जन्म और उसके पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है, ताकि बेटियों का भविष्य सुरक्षित और बेहतर बनाया जा सके।निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पेयजल की समस्या सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रमों के समापन के बाद अपर्णा यादव रायबरेली के लिए रवाना हो गईं। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों में पूरे समय सक्रियता बनी रही।
![]()
