किसान नेता ने भूमि अधिग्रहण का सर्किल रेट बढ़ाने और प्रभावित किसानों को पट्टा व नौकरी देने की माँग की

प्रयागराज। जनपद प्रयागराज की सोरांव तहसील में जारी भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को किसान नेता बबलू दुबे ने जिलाधिकारी प्रयागराज से मुलाकात की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष (प्रयागराज) बबलू दूबे ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को किसानों के हितों से जुड़ा एक ज्ञापन भी सौंपा।
मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे ने सोरांव तहसील क्षेत्र में अधिग्रहित की जा रही जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाए जाने की पुरजोर मांग की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया के कारण जो किसान भूमिहीन और गरीब हो रहे हैं, उन्हें जीवनयापन के लिए कृषि योग्य सरकारी जमीन का पट्टा आवंटित किया जाए। इसके साथ ही, प्रभावित किसानों के परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग में उनके बेटों को सरकारी नौकरी दिए जाने तथा जमीन देने वाले किसानों को अन्यत्र जमीन खरीदने (रजिस्ट्री कराने) पर स्टाम्प शुल्क में विशेष छूट देने की मांग रखी गई। जिलाधिकारी ने किसानों की इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

Loading

Related posts