![]()
ग्रामिणों के सिकायत पर नही बनने पा रहा कूड़ाघर
प्रयागराज । करनाईपुर,विकास खण्ड बहरिया के ग्रामसभा सातनपुर में बन रहे सार्वजनिक कूड़ाघर को कुछ ग्रामिणों ने विरोध करते हुये आॅनलाइन सिकायत किया है कि कूड़ाघर गुणवत्ता पूर्ण नही बनाया जा रहा है । जिसके कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया था । लेकिन अभी तक उक्त कूड़ाघर अधर में ही लटका पड़ा है । क्योंकि जब तक किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जांच नही किया जाता तब तक पुनः निर्माण कार्य शुरु हो पाना सम्भव नही है । उक्त सम्बंध में बीडीओ बहरिया देवकुमार से बात किया गया तो उन्होने बताया कि ईंट को लेकर कुछ सिकायत थी जिसको सही कराके जल्द ही कार्य शुरु करा दिया जायेगा ।
