![]()
परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन की परीक्षा सम्पन्न
प्रयागराज । करनाईपुर,क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा संचालित की जा रही है । जिसमें सोमवार से प्रारम्भ होकर शनिवार तक चलेगी । मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन बजाही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 से 5 तक के परीक्षार्थियों में पंजीकृत कुल 106 बच्चों में से 4 बच्चे अनुपस्थित रहे । कक्षा 4 में पंजीकृत 19 बच्चों में से 2 अनुपस्थित रहे । इसीप्रकार कक्षा 3 में पंजीकृत 33 में से 2 बच्चे अनुपस्थित रहे । कक्षा 1 के बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई जायेगी जो कि 28 मार्च को होगी । विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता रोशन ने बताया कि जो बच्चे अनुपस्थित है उनके अभिभावकों को सूचित कर दिया गया है । अभिभावकों के माध्यम से अनुपस्थित बच्चों को बुलाकर उनकी परीक्षा पूरी कराई जायेगी । बिना परीक्षा के कोई भी बच्चा उत्तीर्ण नही किया जायेगा ।
