पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में आरोपी नीरज पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर ऊंचाहार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऊंचाहार पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जमुरियाहार ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
![]()
