कानपुर-जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में मंगलवार को नवस्थापित हाई डिपेंडेंसी यूनिट का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संजय कला, प्राचार्य एवं अधिष्ठाता द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ. ऋचा गिरी, उप प्राचार्य तथा डॉ. सौरभ अग्रवाल, एसआईसी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने की अपने संबोधन में डॉ रेनू गुप्ता ने कहा कि हाई डिपेंडेंसी यूनिट प्रसूति सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जहाँ गंभीर लेकिन आईसीयू की आवश्यकता से कम स्तर की निगरानी वाली गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं को 24×7 विशेषज्ञ देखभाल, सतत मॉनिटरिंग तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है इससे गंभीर जटिलताओं की शीघ्र पहचान एवं उपचार संभव होगा तथा मातृ एवं नवजात मृत्यु और गंभीर रोगग्रस्तता में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकेगी डॉ संजय काला ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक प्रसवों वाले राज्यों में से एक है, जहाँ पिछले वर्षों में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है, फिर भी रक्तस्राव, उच्च रक्तचाप संबंधी विकार, सेप्सिस तथा गंभीर एनीमिया जैसी जटिलताएँ अभी भी मातृ मृत्यु एवं Maternal Near Miss के प्रमुख कारण हैं ऐसे मामलों में समय पर गहन निगरानी और बहुविषयक उपचार उपलब्ध कराने में HDU की महत्वपूर्ण भूमिका होती है डॉ ऋचा गिरी ने यह भी बताया कि प्रत्येक मातृ मृत्यु के पीछे कई महिलाएँ ऐसी होती हैं जो गंभीर जटिलताओं से बाल-बाल बच जाती हैं इन मामलों में HDU जीवनरक्षक सिद्ध हो सकता है
कार्यक्रम में विभाग के संकाय सदस्य, डॉ नीना गुप्ता, डॉ शैली अग्रवाल, डॉ बंदना शर्मा , रेजिडेंट चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं मेडिकल छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सभी ने इस नई सुविधा को क्षेत्र की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया तथा विश्वास व्यक्त किया कि इससे उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को अधिक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on भारतीय रेलवे ने सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी
भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सवलियापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम...
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on भारतीय रेलवे में पहली बार: कानपुर लोको शेड ने ट्रेन के इंजन को नमी और बारिश से बचाने के लिए लगाया खास ‘डीह्यूमिडिफायर’
भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे) अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रिक लोको शेड (ELS), कानपुर ने रेलवे...