गोरखपुर, 21 जुलाई, 2026ः मुख्यालय, गोरखपुर के यांत्रिक विभाग के ई.एन.एच.एम. अनुभाग ने 20 जुलाई, 2026 को गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर ‘‘स्वच्छता से स्वागत‘‘ अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों के मध्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाये रखने के लिये जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुये स्वच्छता सम्बन्धी आवश्यक जानकारी दी गई तथा उन्हें ‘स्वच्छता से स्वागत‘ बैज पहनाकर स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चल स्टॉक इंजीनियर (फ्रेट) श्री अनिल कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. श्री अम्बरीश प्रकाश पाण्डेय, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट श्री महेश प्रताप सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थिति थे।
इस अवसर पर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. श्री अम्बरीश प्रकाश पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल, रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाये रखने तथा यात्रियों को भी इसके लिये प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाये रखने तथा स्वच्छता के प्रति निरन्तर जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित हो रही एंटी रैगिंग कमेटी में युवा चेतना समिति को भी शामिल किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के नियंता एवं विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय ने समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह को पत्र भेजकर स्वयं अथवा अपने किसी प्रतिनिधि का नाम प्रस्तावित करने को कहा है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रैगिंग जैसी अमानवीय और भयावह कुप्रथा की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए शासन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशों के क्रम में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत युवा चेतना समिति से भी सहभागिता मांगी गई है। इस क्रम में युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच छात्रहित, युवा जागरूकता, सामाजिक सरोकारों और शैक्षणिक वातावरण को अधिक सकारात्मक एवं संवेदनशील बनाने को लेकर चर्चा हुई।मांधाता सिंह ने कुलपति को युवा चेतना समिति की गतिविधियों तथा सामाजिक, शैक्षणिक और वैचारिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और मुख्य संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन देने का आग्रह किया, जिस पर कुलपति ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। मांधाता सिंह ने कहा कि रैगिंग की रोकथाम के लिए केवल नियम और कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के बीच संवाद, संवेदनशीलता और परस्पर सम्मान की भावना विकसित करना भी जरूरी है। युवा चेतना समिति विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर छात्रहित और जागरूकता के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए तैयार है।
रायबरेली, 19 सितम्बर 2026 जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...