कितनी सीटों पर होगा दाखिला
आपको बताते चलें कि, BBS की 1.37 लाख सीटों पर दाखिले स्वीकार किए जाएंगे। असल में नेशलन मेडिकल कमीशन (NMC) VS MBBS की 136939 सीटों पर एडमिशन के लिए जानकारी शेयर की है। एनएमसी ने कुल 9911 अतिरिक्त नई सीटों का इजाफा किया है। एनएमसी के अनुसार, देशभर के अलग-अलग राज्यों में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए दाखिला शुरु हुआ है।
काउंसिलिंग 20 जुलाई के बाद शुरू
इतना ही नहीं, एनएमसी ने कहा है कि जल्द ही एमबीबीएस कोर्स में दाखिला के लिए काउंसिलिंग प्रोसेस शुरु किया जाएगा। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान अपने पसंदीदा संस्थान का चयन कर पाएंगे। एनएमसी की तरफ से काउंसलिंग की 3 चरण आयोजित किए जाएंगे।
इन स्टेप्स से करें चेक रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
– इसके बाद होमपेज पर छात्रों को Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
– अब लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
– लॉगिन डिटेल दर्ज होते ही रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
– आखिर में आप इसका प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।
![]()
