London में Priyanka Chopra को मिली नई हेल्पर

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने  परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मनाने पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ बिताए खूबसूरत पलों की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में, प्रियंका के ‘विंबलडन 2026’ के शानदार अनुभव के साथ-साथ उनके पारिवारिक पलों की प्यारी झलकियां देखने को मिल रही हैं। इस दौरान एक खास वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें नन्हीं मालती अपनी मां की हेल्पर बनी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मालती अपनी मां के साथ कहानी सुनने का मजा ले रही हैं। तभी प्रियंका अपनी बेटी से बन में लगी हेयरपिन निकालने के लिए कहती हैं। मालती बहुत ही ध्यान से एक-एक करके सारी क्लिप्स निकालने लगती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि आमतौर पर बड़े इवेंट्स के बाद निक जोनास अपनी पत्नी प्रियंका के बाल खोलने में मदद करते हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में इस बार मालती ने बड़ी खुशी से यह जिम्मेदारी संभाली और अपने पापा को कड़ी टक्कर दी।

Loading

Related posts