सामाजिक न्याय मंच के संयोजक चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि भंते महेंद्र कुशीनगर में बुद्ध विहार बनवाने से लेकर बौद्ध मत के प्रचार में अहर्निश लगे रहते हैं।समाज को पाखंडवाद से विरत कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने हेतु सामाजिक सम्मेलनों और गोष्ठियों के आयोजन के साथ उनमें शिरकत करते हुए भंते महेंद्र महामना बुद्ध के धम्म प्रचार में जो योगदान दे रहे हैं वह अभिनंदनीय है।भंते महेंद्र को जन्मदिन की अशेष मंगलकामनाएं हैं।
डुमरी स्थित सामाजिक न्याय मंच के कार्यालय पर केक काटकर भंते महेंद्र को जन्मदिन की बधाई देने वालों में रामप्यारे यादव,दयानंद यादव सुरेश नारायण सिंह, व्यास यादव,संतोष मद्धेशिया, सोनू यादव, संदीप यादव, नारायण प्रसाद, कांता प्रसाद, पारस प्रसाद,नगीना यादव, लक्ष्मण यादव,अयोध्या वर्मा, रामू गुप्ता,लोरिक यादव, संजय यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड, राजकुमार मद्धेशिया, सुभाष यादव, कोकिल यादव, बिजई यादव, लालसा यादव, पप्पू यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।
![]()
