रेलवे बोर्ड और गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में ठीक प्रातः 11:00 बजे सायरन बजते ही मुख्यालय परिसर में सभी कार्य रोक दिए गए और 11:02 बजे तक दो मिनट का मौन रखा गया।
महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय के विभिन्न विभागों के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्षों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यालय के साथ-साथ प्रयागराज, झाँसी एवं आगरा मण्डलों के सभी प्रमुख स्टेशनों और कार्यालयों में भी यह दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शहीद दिवस के इस आयोजन का उद्देश्य रेलकर्मियों के भीतर देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।
![]()
