पानी में डालकर पिएं लौंग, मिल सकती है ग्लास स्किन
– एक्सपर्ट ने बताया है कि यदि आप कुछ हफ्तों तक लौंग का पानी पिएंगी, तो आपकी स्किन बेहतर होती है। लौंग का पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।
– लौंग का पानी शर को अंदर से साफ करने में सहायक माना जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे खाना सही तरह से पचता है और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। जब डाइजेशन ठीक रहता है और गट हेल्थ बेहतर होती है,तो इसका सकारात्मक असर त्वचा पर भी दिखता है। नियमित रूप से लौंग का पानी पीने से चेहरे पर मुंहासों की समस्या कम हो सकती है और त्वचा साफ व स्वस्थ नजर आती है।
– लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये हार्मोनल ब्रेआउट्स और रेडनेस को कम करती है।
– लौंग का पानी पीने से खून साफ होता है और इसके सेवन से चेहरे की रंगत सुधार होती है।
– लौंग के एंटी-बैक्टीरियल औप एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं। इसके सेवन से दाग-धब्बे हल्के होते हैं।
– इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और जलन को कम करते हैं।
कैसे तैयार करें लौंग का पानी?
– सबसे पहले 1 कप पानी को उबालें।
– इसमें 2-3 लौंग डालें
– अब इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
– इसे सोने से पहले पिएं।
– आपको कुछ हफ्तों में असर दिखने लगेगा।
![]()
