हिंदू समाज एकजुट हो : नरेंद्रानंद

प्रयागराज। हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। हमेशा से समाज को आतताइयों ने परेशान करने की कोशिश की है। इसे समाज अब बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बातें काशी सुमेरू पीठ के स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने मंगलवार को माघ मेला क्षेत्र के श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने हाल फिलहाल के यूजीसी नियम पर भी चिंता जाहिर की। कहा कि समाज को एकजुट होना होगा। इससे कटुता और वैमनस्यता बढ़ेगी। सरकार को इस एक्ट को तत्काल वापस लेना चाहिए। टीकरमाफी आश्रम के स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि कोई भी आक्रांता सनातन धर्म को हिला भी नहीं सका है। भारतीय संस्कृति की जड़ इतनी गहरी है कि इसे हिलाने वाला खुद हिल गया। विशिष्ट अतिथि पीठाधीश्वर कृष्णाचार्य ने गोरक्षा और राष्ट्ररक्षा के लिए सभी को एकजुट रहने के लिए कहा। रामेश्वराचार्य, देवाचार्य, जगद्‌गुरु इस दौरान स्वामी स्वामी जयराम राम प्रपन्नाचार्य, स्वामी चक्रपाणि, जगद्‌गुरु करेशाचार्य, अतुलेश्वराचार्य आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts