ट्रम्प ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के वैश्विक प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका इस ग्रह पर सभी देशों का आर्थिक इंजन है। जब अमेरिका में आर्थिक उछाल आता है, तो पूरी दुनिया में उछाल आता है। जब हालात बिगड़ते हैं। तो आप सभी का पतन होता है। ट्रम्प ने यूरोप से अमेरिका जैसी नीतियां अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुझे यूरोप से प्यार है और मैं यूरोप को तरक्की करते देखना चाहता हूं, लेकिन यह सही दिशा में नहीं बढ़ रहा है। ट्रम्प ने यूरोप के बढ़ते सरकारी खर्च, प्रवासन नियमों और व्यापार नीतियों की आलोचना करते हुए दावा किया कि इन फैसलों ने महाद्वीप के कुछ हिस्सों को “पहचान से परे” बना दिया है। उन्होंने आगे कहा कि यूरोप को अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वही करना चाहिए जो हम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत-चीन को साथ लेकर दोस्त रूस ने बनाया ऐसा तगड़ा प्लान, घबराए ट्रंप!
दावोस में डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के लगातार दबाव के बाद वेनेजुएला ने वाशिंगटन के साथ समझौता करने में तेजी दिखाई। ट्रम्प ने दावा किया कि दक्षिण अमेरिकी देश अब आने वाले महीनों में पिछले दो दशकों की तुलना में अधिक धन अर्जित करने की स्थिति में है। उन्होंने तर्क दिया कि वेनेजुएला की पिछली आर्थिक नीतियां खराब थीं और अमेरिका के दबाव के कारण दृष्टिकोण में बदलाव आया। “हमला खत्म होने के बाद, उन्होंने कहा, चलो एक समझौता करते हैं। और भी लोगों को ऐसा करना चाहिए।
इससे पहले विमान में मामूली तकनीकी समस्या के कारण दूसरे विमान में सवार होने के लिए उन्हें वाशिंगटन लौटना पड़ा था। व्हाइट हाउस ने कहा कि देर से पहुंचने से स्विस आल्प्स में आयोजित होने वाले मंच पर उनके निर्धारित भाषण में कोई देरी नहीं होगी। ट्रंप दावोस में अंतरराष्ट्रीय मंच पर डेनमार्क और सात अन्य सहयोगी देशों पर भारी अमेरिकी आयात कर लगाने की धमकी देने के बाद नजर आए। ट्रंप ने कहा कि शुल्क अगले महीने से 10 प्रतिशत से शुरू होंगे और जून में बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएंगे। ये दरें इतनी अधिक होंगी कि लागत में वृद्धि होगी और विकास धीमा होगा, जिससे जीवन यापन की उच्च लागत को कम करने संबंधी ट्रंप के प्रयासों को संभावित रूप से नुकसान पहुंच सकता है। इस बीच, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चेतावनी दी कि अगर ट्रंप टैरिफ के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आयोग की प्रतिक्रिया ‘‘अडिग, एकीकृत और उसी के अनुरूप’’ होगी।
![]()
