कुकिंग रिएलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर तेजस्वी की मम्मी को बुलाया गया। शो में तेजस्वी ने बताया कि उनके पापा विदेश चले गए थे। ऐसे में उनकी मम्मा को अकेले उन्हें और उनके भाई को पालना पड़ा। यह सब सुनकर तेजस्वी की मम्मी इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद शो की होस्ट और जज फराह खान ने तेजस्वी की मम्मा से पूछा कि वह तेजस्वी की शादी कब करवा रही हैं।
तेजस्वी की मम्मी ने दिया जवाब
इस पर तेजस्वी की मम्मी ने दिया जवाब, इस साल। इतना सुनकर तेजस्वी दंग रह जाती है। फराह, तेजस्वी को चिढ़ाते हुए उनकी मम्मा से पूछती हैं, “लड़के का नाम ‘करण’ ही होगा न? इस पर, तेजस्वी की मम्मा हंसते हुए कहती है, हां। तेजस्वी अपनी मां का जवाब सुनकर हैरान रह जाती है। फिर क्या जजेज और अन्य कंटेस्टेंट्स ताली बजाने लगते हैं।
क्या ये पीआर स्टंट है?
जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो तेजस्वी और करण के फैंस काफी खुश नजर आएं। लेकिन दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि ये सब सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया है। ये पीआर स्टंट है।
![]()
