शरद यादव ने मंडल की लड़ाई को पूरी शिद्दत से लड़ा -चंद्रभूषण सिंह यादव

देश की आधी आबादी जो पिछड़ों की है के तरक्की और चेतना का दस्तावेज मंडल कमीशन को लागू करवाने के संघर्ष को मंडल मसीहा शरद यादव ने पूरी शिद्दत से लड़ने का कार्य किया था,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित शरद यादव स्मृति दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि शरद यादव समाजवादी धारा की बहुमूल्य धरोहर थे।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि शरद यादव ने मंडल कमीशन के अतिरिक्त स्त्री, आदिवासी, दलित एवं समाज के संपूर्ण वंचित -दमित समुदाय की बहबूदी के लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष किया। शरद यादव ने सामाजिक क्रांति के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया जिन्हें स्मृति दिवस पर नमन है।
उक्त अवसर पर उपस्थित सुरेश नारायण सिंह यादव, अयोध्या वर्मा, दयानंद यादव, रामप्यारे यादव, रामबृक्ष यादव, रामा भारती, सुभाष प्रसाद, रमेश यादव, उदय नारायण यादव, मोतीलाल सिंह, बेलभद्र गोंड, नारायण प्रसाद, व्यास यादव आदि ने शरद यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Related posts