एसडीएम के आदेश को बीडीओ ने नहीं लिया संज्ञान, खुले आसमान में रहने को मजबूर पशु

लालापुर, प्रयागराज। बारा तहसील के ग्राम पंचायत बिरवल में खुले आसमान के नीचे जल निगम परिसर में दर्जनों मवेशियों को रखा गया है। किसानों की शिकायत पर एसडीएम बारा ने मवेशियों को क्षेत्र के गोशालाओं में समायोजित‌ करने का निर्देश खंड विकास अधिकारी जसरा को रविवार दिया गया था किन्तु सोमवार शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम बारा ने नाराजगी जताई और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
बारा तहसील के तरहार इलाके में गोशाला न होने से दर्जनों गांवों के किसान परेशान हैं। किसानों ने मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत बिरवल स्थित जल निगम परिसर को ही गोशाला का रूप दे कर मवेशियों को बंद कर दिया गया है। किसानों द्वारा जानकारी मिलते ही एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने रविवार को ही खंड विकास अधिकारी जसरा को मवेशियों को क्षेत्र के गोशालाओं में समायोजित‌ करने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी जसरा सुनील कुमार सिंह ने एसडीएम को आश्वस्त किया था कि मवेशियों को अन्यत्र भेजा जाएगा किंतु सोमवार शाम तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यद्यपि किसान अपने स्तर से उनको चारा पानी की ब्यवस्था भी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अधिक दिनों तक वे इस भार को वहन नहीं कर सकते हैं। सोमवार शाम पुनः किसानों ने इसकी जानकारी एसडीएम बारा को दिया है।इस संबंध में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि बीडीओ जसरा को रविवार और सोमवार पुनः मवेशियों को गोशाला में समावेशित कराने के लिए कहा गया है।यदि मवेशियों को वहां से नहीं हटाया गया है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की ब्यवस्था होगी।

Loading

Related posts