इससे पहले बांग्लादेश में एक हिंदू व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करने और जलाकर मार डालने के मामले में रविवार को तीन लोगों को अरेस्ट किया गया। ढाका से करीब 100 किमी दूर शरीयतपुर जिले में बुधवार रात खोकन चंद्र दास (50) पर हमला किया गया था। शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई थी। रैपिड एक टीम ने रविवार सुबह ढाका से करीब 100 किमी उत्तर-पूर्व में किशोरगंज से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम सोहाग खान, रब्बी मोल्या और पलाश सरदार है। दवा की दुकान और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करने वाले दास एक ऑटो-रिक्शा से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने पिटाई की, धारदार हथियारों से हमला किया और फिर सिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
![]()
