सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने देश की स्त्रियों के मान -सम्मान के लिए खुद के ऊपर कीचड़ और कूड़ा फेंकवाना कबूल किया लेकिन स्त्री सम्मान हेतु स्त्री शिक्षा की मुहिम से अपना कदम पीछे नहीं हटाया।हम अपनी इस वास्तविक शिक्षा की देवी को सादर नमन करते हैं।
उक्त अवसर पर सावित्री बाई फुले को नमन करने वाले प्रमुख लोगो में रामप्यारे यादव,मोतीलाल सिंह,व्यास यादव,दयानंद यादव,सुरेश नारायण सिंह यादव,अनिल कुमार गिरी,लोरिक यादव,विनोद यादव, नाजिर अंसारी,मिथिला वर्मा, नारायण प्रसाद आदि के नाम शामिल हैं।
![]()
