राजपति सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा माघ मास में एक माह तक खिचड़ी वितरण का आयोजन

प्रयागराज।
राजपति सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में माघ मास के पावन अवसर पर एक माह तक निरंतर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माघ मास की सम्पूर्ण अवधि तक श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों एवं आमजन की सेवा हेतु समर्पित रहेगा।इस सेवा आयोजन के संरक्षक
माननीय न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा वरिष्ठ सदस्य, लोक सेवा आयोग – डॉ. कल्पराज सिंह हैं, जिनके संरक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप सिंह द्वारा किया जा रहा है, जो आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं, समन्वय एवं सुचारु क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
ट्रस्ट की संरक्षक माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती मंजू रानी चौहान एवं डॉ. कल्पराज सिंह ने बताया कि माघ मास को सेवा, तप और परोपकार का विशेष काल माना जाता है। इसी भाव से प्रतिदिन स्वच्छता, गुणवत्ता एवं अनुशासन के साथ खिचड़ी वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु एवं जरूरतमंद लाभान्वित हो सकें।राजपति सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने समाजसेवियों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों से इस मानवीय सेवा अभियान में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

Loading

Related posts