उत्तर मध्य रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं:
1. कूड़ेदान का उपयोग: स्टेशन और ट्रेनों के भीतर कचरा फैलाने के बजाय केवल निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें ।
2. थूकने पर पाबंदी: सार्वजनिक स्थानों, सीढ़ियों और खिड़कियों से थूकना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है ।
3. सहयोग की अपील: रेलवे प्रशासन का लक्ष्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यह अभियान और भी कड़ाई से जारी रहेगा। जो यात्री नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
![]()
