प्रयागराज 30 दिसम्बर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मलाक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था एस0पी0एस0 कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से ब्रिज के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने ब्रिज निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था एस.पी.एस. कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि ब्रिज के निर्माण के कार्य को मई 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यदायी संस्था को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण कराये जाने एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की निरंतर निगरानी करते रहने के निर्देश दिए है। उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रयागराज में इनर रिंग रोड भी बन रहा है। इसके बनने से प्रयागराज में और तेजी से विकास होगा तथा आवागामन और सुचारूढंग से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गंगा जी एवं यमुना जी पर कई ब्रिज भी बन रहे है, इसके साथ ही कई आरओबी और फ्लाई ओवर भी बने हैं। कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण का भी काम हुआ है। इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद के साथ जिला पंचायत सभागार में एशियन मिस मार्शल आर्ट की स्वर्ण पदक विजेता खुशबू निषाद के सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उपमुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खुशबू निषाद को पुष्पगुच्छ एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on त्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय
यात्रियों को सुविधा एवं अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराने हेतु उत्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष...