गोरखपुर, 30 दिसम्बर, 2025: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक कक्ष, गोरखपुर में नव वर्ष-2026 के वॉल कैलेंडर का विमोचन किया। वॉल कैलेंडर में पूर्वोत्तर रेलवे के ऐतिहासिक विरासत को सहेजे हुये दर्शनीय स्थलों को आकर्षक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के दर्शनीय स्थल काफी लोकप्रिय हैं, जो पूर्वोत्तर रेलवे के गौरवशाली अतीत को समेटे हुये है। दर्शनीय स्थलों में गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर एवं गीता प्रेस; अयोध्या का श्री राम मंदिर; वाराणसी की गंगा आरती; प्रयागराज में गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती का संगम; छपिया का स्वामी नारायण मंदिर; सारनाथ का धम्मेक स्तूप; मगहर का संत कबीरदास का समाधि स्थल; नैनीताल; रामनगर स्थित जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान तथा पूर्वोत्तर रेलवे पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलन प्रदर्शित किया गया है।
वॉल कैलेंडर रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय है। कैलेंडर में रेल कर्मियों के लिये राजपत्रित एवं निवर्जित अवकाश दर्शाये गये हैं।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on भारतीय रेलवे ने सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी
भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सवलियापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम...
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on भारतीय रेलवे में पहली बार: कानपुर लोको शेड ने ट्रेन के इंजन को नमी और बारिश से बचाने के लिए लगाया खास ‘डीह्यूमिडिफायर’
भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे) अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रिक लोको शेड (ELS), कानपुर ने रेलवे...